Type Here to Get Search Results !

Bard_voice.html

aankhen shayari in hindi

aankhen shayari in hindi


😚👀🥰💞💟 

 उठती नहीं है आँख किसी और की तरफ, 

 पाबन्द कर गयी है किसी की नजर मुझे, 

 ईमान की तो ये है कि ईमान अब कहाँ, 

 काफ़िर बना गई तेरी काफ़िर-नज़र मुझे। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 महकता हुआ जिस्म तेरा गुलाब जैसा है, 

 नींद के सफर में तू एक ख्वाब जैसा है, 

 दो घूँट पी लेने दे आँखों के इस प्याले से, 

 नशा तेरी आँखों का शराब जैसा है। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 नशा जरूरी है ज़िन्दगी के लिए, 

 पर सिर्फ शराब ही नहीं है बेखुदी के लिए, 

 किसी की मस्त निगाहों में डूब जाओ, 

 बड़ा हसीं समंदर है ख़ुदकुशी के लिए। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 इश्क के फूल खिलते हैं तेरी खूबसूरत आँखों में, 

 जहाँ देखे तू एक नजर वहाँ खुशबू बिखर जाए। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 बिना पूछे ही सुलझ जाती हैं सवालों की गुत्थियाँ, 

 कुछ आँखें इतनी हाज़िर-जवाब होती हैं। 

 😚👀🥰💞💟


sad shayari in hindi 


😚👀🥰💞💟 

 तेरी आँखों की तौहीन नहीं तो और क्या है यह, 

 मैंने देखा तेरे चाहने वाले कल शराब पी रहे थे। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 जब भी देखूं तो नज़रें चुरा लेती है वो, 

 मैंने कागज़ पर भी बना के देखी हैं आँखें उसकी। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 यह मुस्कुराती हुई आँखें 

 जिनमें रक्स करती है बहार, 

 शफक की, गुल की, 

 बिजलियों की शोखियाँ लिये हुए। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 इतने सवाल थे मेरे पास कि 

 मेरी उम्र से न सिमट सके, 

 जितने जवाब थे तेरे पास सभी 

 तेरी एक निगाह में आ गए। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 ऐ वाइज़-ए-नादाँ करता है 

 तू एक क़यामत का चर्चा, 

 यहाँ रोज़ निगाहें मिलती हैं 

 यहाँ रोज़ क़यामत होती है। 

 😚👀🥰💞💟


love shayari hindi


😚👀🥰💞💟 

 उस घड़ी देखो उनका आलम 

 नींद से जब हों बोझल आँखें, 

 कौन मेरी नजर में समाये 

 देखी हैं मैंने तुम्हारी आँखें। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 तुम्हीं कहते थे कि यह मसले 

 नजर मिलने से सुलझेंगे, 

 नजर की बात है तो फिर 

 यह लब खामोश रहने दो। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 तुम्हीं कहते थे कि यह मसले 

 नजर मिलने से सुलझेंगे, 

 नजर की बात है तो फिर 

 यह लब खामोश रहने दो। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 अगर कुछ सीखना ही है, 

 तो आँखों को पढ़ना सीख लो, 

 ​वरना ​लफ़्ज़ों के मतलब तो, 

 ​हजारों निकाल लेते है। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 जाने क्यों डूब जाता हूँ हर बार इन्हें देख कर, 

 इक दरिया हैं या पूरा समंदर हैं तेरी आँखें। 

 😚👀🥰💞💟


intezaar shayari in hindi


😚👀🥰💞💟 

 उस की आँखों में नज़र आता था 

 सारा जहाँ मुझ को, 

 अफ़सोस उन आँखों में कभी 

 खुद को नहीं देखा मैंने। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 निगाहों से कत्ल कर दे न हो तकलीफ दोनों को, 

 तुझे खंजर उठाने की मुझे गर्दन झुकाने की। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 बहुत बेबाक आँखों में ताल्लुक टिक नहीं पाता, 

 मोहब्बत में कशिश रखने को शर्माना जरूरी है। 

 😚👀🥰💞💟


2 line shayari in hindi


😚👀🥰💞💟 

 मैं डर रहा हूँ तुम्हारी नशीली आँखों से, 

 कि लूट लें न किसी रोज़ कुछ पिला के मुझे। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 साकी को गिला है कि उसकी बिकती नहीं शराब, 

 और एक तेरी आँखें हैं कि होश में आने नहीं देती। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 एक सी शोखी खुदा ने दी है हुस्नो-इश्क को, 

 फर्क बस इतना है वो आंखों में है ये दिल में है। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 उसकी कुदरत देखता हूँ तेरी आँखें देखकर, 

 दो पियालों में भरी है कैसे लाखों मन शराब। 

 😚👀🥰💞💟

 

dard shayari in hindi



😚👀🥰💞💟 

 मस्त आंखों पर घनी पलकों की छाया यूँ थी, 

 जैसे कि हो मैखाने पर घरघोर घटा छाई हुई। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 लोग कहते हैं जिन्हें नील कंवल वो तो क़तील, 

 शब को इन झील सी आँखों में खिला करते है। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 अदा निगाहों से होता है फर्जे-गोयाई, 

 जुबां की हद से जब शौके-बयां गुजरता है। 

 😚👀🥰💞💟


aankhen shayari in hindi


😚👀🥰💞💟 

 सुबह तो हो गई पर ये अभी आँख भारी है, 

 ख्बाव कोई नशे सा अब तक आँखों में है। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 कभी बैठा के सामने पूछेंगे तेरी आँखों से, 

 किसने सिखाया है इन्हें हर दिल में उतर जाना। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 रात बड़ी मुश्किल से खुद को सुलाया है मैंने, 

 अपनी आँखों को तेरे ख्वाब का लालच देकर। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 खुलते हैं मुझ पे राज कई इस जहान के, 

 उसकी हसीन आँखों में जब झाँकता हूँ मैं। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 जाती है इस झील की गहराई कहाँ तक, 

 आँखों में तेरी डूब के देखेंगे किसी रोज। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 अब तक मेरी यादों से मिटाए नहीं मिटता, 

 भीगी हुई इक शाम का मंज़र तेरी आँखें। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 मेरी आँखों में झाँकने से पहले, 

 जरा सोच लीजिये ऐ हुजूर... 

 जो हमने पलके झुका ली तो कयामत होगी, 

 और हमने नजरें मिला ली तो मुहब्बत होगी। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 महफिल अजीब है, ना ये मंजर अजीब है, 

 जो उसने चलाया वो खंजर अजीब है, 

 ना डूबने देता है, ना उबरने देता है, 

 उसकी आँखों का वो समंदर अजीब है। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 तेरी निगाह से ऐसी शराब पी मैंने, 

 फिर न होश का दावा किया कभी मैंने, 

 वो और होंगे जिन्हें मौत आ गई होगी, 

 निगाह-ए-यार से पाई है जिन्दगी मैंने। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 फिर न कीजे मेरी गुस्ताख निगाहों का गिला, 

 देखिये आपने फिर प्यार से देखा मुझको। 

 😚👀🥰💞💟


😚👀🥰💞💟 

 तेरी निगाह से ऐसी शराब पी मैंने, 

 फिर न होश का दावा किया कभी मैंने, 

 वो और होंगे जिन्हें मौत आ गई होगी, 

 निगाह-ए-यार से पाई है जिन्दगी मैंने। 

 😚👀🥰💞💟


😚👀🥰💞💟 

 सौ सौ उम्मीदें बंधती है, इक-इक निगाह पर, 

 मुझको न ऐसे प्यार से देखा करे कोई। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 क्या पूछते हो शोख निगाहों का माजरा, 

 दो तीर थे जो मेरे जिगर में उतर गये। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 कुछ नहीं कहती निगाहें मगर, 

 बात पहुँची है कहाँ से कहाँ। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 उतर चुकी है मेरी रूह में किसी की निगाह, 

 तड़प रही है मेरी ज़िंदगी किसी के लिए। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 मैं उम्र भर जिनका न कोई दे सका जवाब, 

 वह इक नजर में, इतने सवालात कर गये। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 बस इक लतीफ तबस्सुम बस इक हसीन नजर, 

 मरीजे-गम की हालत सुधर तो सकती है। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 नजर जिसकी तरफ करके निगाहें फेर लेते हो, 

 कयामत तक उस दिल की परेशानी नहीं जाती। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 वह नजर उठ गई जब सरे मैकदा, 

 खुद-ब-खुद जाम से जाम टकरा गये। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 शामिल है इसमें तेरी नजर के सरूर भी, 

 पीने न दूँगा गैर को मैं अपने जाम से। 

 😚👀🥰💞💟

 


😚👀🥰💞💟 

 सौ तीर जमाने के इक तीरे नजर तेरा, 

 अब क्या कोई समझेगा दिल किसका निशाना है? 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 मिली जब भी नजर उनसे, धड़कता है हमारा दिल, 

 पुकारे वो उधर हमको, इधर दम क्यों निकलता है। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 कोई दीवाना दौड़ के लिपट न जाये कहीं, 

 आँखों में आँखें डालकर देखा न कीजिए। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 देखो न आँखें भरकर किसी के तरफ कभी, 

 तुमको खबर नहीं जो तुम्हारी नजर में हैं। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 मुस्कुरा के देखा तो कलेजे में चुभ गयी, 

 खँजर से भी तेज़ लगती हैं आँखें जनाब की। 

 😚👀🥰💞💟



😚👀🥰💞💟 

 ख़ुदा बचाए तेरी मस्त-मस्त आँखों से, 

 फ़रिश्ता हो तो बहक जाए आदमी क्या है। 

 😚👀🥰💞💟

Top Post Ad

Below Post Ad