inspirational shayari in hindi

 inspirational shayari in hindi



😎✊🤛🤘💪 

 बेहतर से बेहतर की तलाश करो 

 मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो, 

 टूट जाते हैं शीशे पत्थरों की चोट से, 

 तोड़ से पत्थर ऐसे शीशे की तलाश करो। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 खोकर पाने का मज़ा ही कुछ और है, 

 रोकर मुस्कुराने का मज़ा ही कुछ और है, 

 हार तो जिंदगी का हिस्सा है मेरे दोस्त, 

 हार के बाद जीतने का मजा ही कुछ और है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 जंग में कागज़ी अफ़रात से क्या होता है, 

 हिम्मतें लड़ती हैं तादाद से क्या होता है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 हौसले भी किसी हकीम से कम नहीं होते, 

 हर तकलीफ़ में ताकत की दवा देते हैं। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 फासला नजरों का धोखा भी तो हो सकता है, 

 कोई मिले या ना मिले हाथ बढ़ा कर देखो। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 वो लड़ेंगे क्या कि जो खुद पर फ़िदा हैं, 

 हम लड़ेंगे... हम ख़ुदाओं से लड़े हैं। 

 😎✊🤛🤘💪


attitude shayari in hindi


😎✊🤛🤘💪 

 सबब तलाश करो... अपने हार जाने का, 

 किसी की जीत पर रोने से कुछ नहीं होगा। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 मुस्कुराने के बहाने जल्दी खोजो वरना, 

 ज़िंदगी रुलाने के मौके तलाश लेगी। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत, 

 यह एक चिराग कई आँधियों पे भारी है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 उठो तो ऐसे उठो कि फक्र हो बुलंदी को, 

 झुको तो ऐसे झुको बंदगी भी नाज़ करे। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 आये हो निभाने को जब, किरदार ज़मीं पर, 

 कुछ ऐसा कर चलो कि ज़माना मिसाल दे। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 उदासियों की वजह तो बहुत है जिंदगी में, 

 पर बेवजह खुश रहने का मजा ही और है। 

 😎✊🤛🤘💪


royal shayari in hindi


😎✊🤛🤘💪 

 चरागों तक को जहाँ मय्यसर नहीं रौशनी, 

 लौ उम्मीद की हमने वहाँ भी जलाये रक्खी। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 ज़िन्दगी की खरोचों से ना घबराइये जनाब, 

 तराश रही है खुद जिंदगी निखर जाने को। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 मुश्किलों से कह दो उलझा ना करे हम से, 

 हर हालात में जीने का हुनर आता है हमें। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 हौसला देती रहीं... मुझको मेरी बैसाखियाँ, 

 सर उन्ही के दम पे सारी मंजिलें होती रहीं। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 ज़िंदगी जब जख्म पर दे जख्म तो हँसकर हमें, 

 आजमाइश की हदों को... आजमाना चाहिए। 

 😎✊🤛🤘💪


aankhen shayari in hindi


😎✊🤛🤘💪 

 लकीरें अपने हाथों की बनाना हमको आता है, 

 वो कोई और होंगे अपनी किस्मत पे जो रोते हैं। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 चैन से रहने का हमको मशवरा मत दीजिये, 

 अब मजा देने लगी है जिन्दगी की मुश्किलें। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 सोचने से कहाँ मिलते हैं तमन्नाओं के शहर, 

 चलना भी जरुरी है मंजिल को पाने के लिए। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 ​​​नज़र-नज़र में उतरना कमाल होता है, 

 नफ़स-नफ़स में बिखरना कमाल होता है, 

 बुलंदियों पे पहुँचना कोई कमाल नहीं, 

 बुलंदियों पे ठहरना कमाल होता है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 इंतजार किस पल का किये जाते हो यारों, 

 प्यासों के पास समंदर नही आने वाला, 

 लगी है प्यास ​तो ​चलो रेत निचोड़ी जाए​, 

​ अपने हिस्से में समंदर नहीं आने वाला​। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 जो न पूरा हो उसे अरमान कहते हैं, 

 जो न बदले उसे ईमान कहते हैं, 

 जिंदगी मुश्किलों में भले ही बीत जाये, 

 पर जो न झुके उसे इंसान कहते हैं। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 तुम यहाँ धरती पर लकीरें खींचते हो​, 

 हम वहाँ अपने लिये नये आसमान ढूंढते हैं, 

 ​तुम बनाते जाते हो पिंजड़े पे पिंजड़ा​, 

 हम अपने पंखों में ​नयी उड़ान ढूंढते हैं। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 जिन के होंटों पे हँसी पाँव में छाले होंगे, 

 वही लोग अपनी मंजिल को पाने वाले होंगे। 

 😎✊🤛🤘💪



inspirational shayari in hindi



😎✊🤛🤘💪 

 सफ़र में मुश्किलें आयें तो जुर्रत और बढ़ती है, 

 कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 हजारों उलझनें राहों में और कोशिशें बेहिसाब, 

 इसी का नाम है ज़िन्दगी चलते रहिये जनाब। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 ज़िंदगी ने सबकुछ लेकर इक यही बात सिखाई है, 

 खाली जेबों में अक्सर हौसले खनकते हैं। 

 😎✊🤛



😎✊🤛🤘💪 

 हौसलों पर अपने जो ऐतबार करते हैं उन्हें, 

 मंज़िलें खुद पते बताती हैं रास्ते इंतज़ार करते हैं। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 उसी को हम जहाँ में रहरवे-कामिल समझते हैं, 

 जो हस्ती को सफर और कब्र को मंजिल समझते हैं। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 राह संघर्ष की जो चलता है, 

 वो ही संसार को बदलता है, 

 जिसने रातों से जंग जीती है, 

 सूर्य बनकर वही निकलता है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 जो मुस्कुरा रहा है उसे दर्द ने पाला होगा, 

 जो चल रहा है उसके पाँव में छाला होगा, 

 बिना संघर्ष के इन्सान चमक नही सकता, 

 जो जलेगा उसी दिये में तो उजाला होगा। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 संघर्ष में आदमी अकेला होता है, 

 सफलता में दुनिया उसके साथ होती है, 

 जब-जब जग किसी पर हँसा है, 

 तब-तब उसी ने इतिहास रचा है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 डर मुझे भी लगा फासला देख कर, 

 पर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर, 

 खुद ब खुद मेरे नज़दीक आती गई, 

 मेरी मंज़िल मेरा हौंसला देख कर। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 ग़म न कर जिंदगी बहुत बड़ी है, 

 यह महफ़िल तेरे लिए ही सजी है, 

 बस एक बार मुस्कुरा कर तो देख, 

 तकदीर खुद तुझसे मिलने बाहर खड़ी है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 जो फकीरी मिजाज रखते हैं 

 वो ठोकरों में ताज रखते हैं, 

 जिनको कल की फ़िक्र नहीं 

 वो मुठ्ठी में आज रखते हैं। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 कल यही ख्वाब हकीकत में बदल जायेंगे, 

 आज जो ख्वाब फकत ख्वाब नजर आते हैं। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 कहने को लफ्ज दो हैं उम्मीद और हरसत, 

 लेकिन निहां इसी में दुनिया की दास्तां है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 एक सूरज था कि तारों के घराने से उठा, 

 आँख हैरान है क्या शख़्स ज़माने से उठा। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 बढ़ के तूफ़ान को आग़ोश में ले ले अपनी, 

 डूबने वाले तेरे हाथ से साहिल तो गया। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 खुदा गवाह है दोनों है दुश्मने-परवाज, 

 गमे-कफस हो या राहत हो आशियाने की। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 खुदा तौफीक देता है उन्हें जो यह समझते हैं, 

 कि खुद अपने ही हाथों से बना करती हैं तकदीरें। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 इन्हीं गम की घटाओं से खुशी का चांद निकलेगा, 

 अंधेरी रात के पर्दों में दिन की रौशनी भी है। 

 😎✊🤛🤘💪




😎✊🤛🤘💪 

 इन्हीं जर्रों से कल होंगे नए कुछ कारवां पैदा, 

 जो जर्रे आज उड़ते हैं गुबार-ए-कारवां होकर। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 जरा दरिया की तह तक तू पहुंच जाने की हिम्मत कर, 

 तो फिर ऐ डूबने वाले किनारा ही किनारा है। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 चलो चाँद का किरदार अपना लें हम दोस्तों, 

 दाग अपने पास रखें और रोशनी बाँट दे। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 हर मील के पत्थर पर लिख दो यह इबारत, 

 मंजिल नहीं मिलती नाकाम इरादों से। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 रूकती नहीं किसी के लिये मौजे-जिन्दगी, 

 धारे से जो हटे वो किनारे पर आ गये। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 जिन्दगी है मगर गर्मिए-रफ्तार का नाम, 

 मंजिलें साथ लिये राह पे चलते रहना। 

 😎✊🤛🤘💪



😎✊🤛🤘💪 

 हजार बर्क गिरे लाख आँधियाँ उठे, 

 वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं। 

 😎✊🤛🤘💪

Post a Comment

Respected Comments Accept

Previous Post Next Post